बागेश्वर: राजकीय बालिका इंटर कालेज पुरड़ा में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ( यूकोस्ट) देहरादून के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तरीय तृतीय सीमान्त पर्वतीय जनपदीय बाल विज्ञान महोत्सव – 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान पुरड़ा कविता गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान की विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य विषय “जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण का एकीकरण : सतत भविष्य के लिए मार्ग” के अन्तर्गत विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान ड्रामा, विज्ञान कविता हिन्दी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा तथा विज्ञान प्रदर्शनी में विकास खंड गरुड़ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान मॉडल में जूनियर स्तर प्रथम दिव्यांशु रावत द्वितीय मनीषा, तृतीय डॉली गुररानी रहे। अंग्रेजी कविता सीनियर वर्ग में अर्चना पांडे, कोमल आर्य और हिमानी क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोनिया गौरव ने सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन किरण वाणी व दीपा उपाध्याय ने किया। इस दौरान दीपा मेहता, चन्द्रप्रभा मिश्रा, बबीता बिष्ट आदि उपस्थित थे।






