logo

बागेश्वर : यूसीसी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मनोज रावल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मनोज रावल को “जनपद टॉप परफॉर्मर” के सम्मान से नवाजा है। यूसीसी (समान नागरिक संहिता) से संबंधित कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जनपद स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने मनोज रावल को एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यूसीसी के सफल क्रियान्वयन में सीएससी संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बताया गया कि मनोज रावल ने आम जनता को यूसीसी से संबंधित सेवाएं सरल, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराकर उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला। इस सम्मान से जिले के अन्य सीएससी संचालकों में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने मनोज रावल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मनोज रावल ने सम्मान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार
Ad
Share on whatsapp