logo

एसबीआई तिराहे पर गूंजा जश्न, अजय टम्टा ने बताया ऐतिहासिक जनादेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नारेबाजी करते हुए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।
इस अवसर पर अजय टम्टा ने जीत को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि यह जनसमर्थन और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती और संगठन की एकजुटता ने इस जीत को संभव बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की जीत है। आने वाले समय में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया,जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य,दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट,दीपक जोशी,आदर्श कथायत, मनोज ओली,नितिन जोशी,संजय परिहार, आशीष धपोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत बाजीरौट में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 लोगों की हुई जांच
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp