logo

बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, 11 माह के मासूम समेत तीन की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर हाईवे पर बसौली के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 11 माह के मासूम और एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुँचाया।खुशी का माहौल मातम में बदलाजानकारी के अनुसार, ब्रेज़ा कार (DL9CBH8402) में सवार होकर कुल 8 लोग बारात से वापस अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। बसौली के समीप चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनसूचना मिलते ही पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ के उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को ताकुला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शवों को मुख्य मार्ग तक लाकर वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।हादसे में इन्होंने गंवाई जानरोहन (11 माह): पुत्र महेश आर्य।मंजू देवी (44 वर्ष): पत्नी गोपाल राम, निवासी कांडें, ताकुला।दिनेश चंद्र (50 वर्ष): पुत्र तिल राम।घायलों की सूची:हादसे में जया देवी (25), गोपाल आर्य (50), संजय (21), महेश आर्य (25) और अर्जुन कुमार (36) घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share on whatsapp