logo

पौड़ी में खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज का दिन हादसों भरा रहा. आज फिर पौड़ी जनपद के ही खिर्सू में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

बता दे कि घटना खिर्सू के कठुली गांव के पास घटी है. ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था. आज सुबह से ही पौड़ी में ये दूसरी घटना घटित हुई. इससे पूर्व सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी. जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए. वहीं श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए. इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है. फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सनसनी, GIC भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

वहीं घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया में पर लिखा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी.उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं, गंभीर रूप से दो घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा ने बताया घायल तीन लोगों में से गंभीर घालय दो को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है. जबकि एक घायल का बेस अस्पताल श्रीनगर में चल रहा है. हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. घटना के संबंध में जांच बैठा दी गई है. जांच के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  राम मंदिर और चारधाम चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का राम मंदिर बागेश्वर में मौन उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

घायलों का विवरण

साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुंडाखाल, पौड़ी (एयरलिफ्ट एम्स ऋषिकेश)
समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव, पौड़ी (एयरलिफ्ट एम्स ऋषिकेश)
सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी, पौड़ी (बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती)
मृतकों का विवरण

सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुंडाखाल, पौड़ी
मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा, पौड़ी
आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी, पौड़ी
सोम्या पुत्री गणेश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी, पौड़ी

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp