logo

बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का बागेश्वर से हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रथ को रवाना

खबर शेयर करें -

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के तैयारियों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर पहुंचे, बागेश्वर पहुचने पर अनुराग ठाकुर व पुष्कर धामी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई और बाइक रैली के साथ जनता का अभिन्नन किया। रैली के माध्यम से बागेश्वर नगर क्षेत्र से होते हुवे नुमाइश खेत मैदान मे हो रही जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुवे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास की लहर आज पूरे देश मे उत्तराखंड में सबसे ज्यादा हो रहा है। केंद्र और राज्य की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने कोरोना काल मे देश दुनिया मे अपने सफल अभियान चलाया। उत्तराखंड ही वह राज्य है जहा शतप्रतिशत वैक्सीन सबसे पहले लगाई गई है। कांग्रेस केवल घोटालों मे ही लगी रही। 7 सालो मे विकास युक्त और भस्टाचार मुक्त शाषन केवल मोदी जी दे दिया है। कोरोना के वक्त महिलाओ के द्वारा ही मास्क बना के मदद का काम किया था। बेजीपी कार्यकर्ताओ ने लगातार लोगो की सेवा करने का काम किया। मोदी सरकार ने 20 महिने तक 80 करोड़ लोगों को राशन मुक्त देने का काम किया। मोदी सरकार ने गरीबो को शौचालय देने का काम किया। साथ ही पक्के मकान देने का काम भी लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के गढ़ मे रहे रायबरेली अमेठी में भी भाजपा ने ही काम किया है। आयुष्मान कार्ड से मिल का पथर साबित हुआ। अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोगो को आयुष्मान कार्ड से लाभ ले चुके है। आत्मनिर्भर भारत की और लगातार बढ़ रहा है भारत। मोदी सरकार ने किसानों के खातों मे रुपये डाले गए है जिससे गरीब किसानों को लाभ हुवा। उज्वला योजना, जल जीवन मिशन जैसे कार्यो की भी तारीफ की। कहा कि इससे आम व्यक्ति को लाभ हुवा। स्वर्गीय विनिप रावत को भी जनसभा मे याद किया। उनके कार्यो की तारीफ की। पुष्कर धामी के कार्यो की भी जमकर तारीफ की। वही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कांग्रेस को जनता को झूठ बोलने वाली पार्टी बोला। आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि आप केवल जनता को धोखे मैं रखने का काम करती है। विजय संकल्प यात्रा बीजेपी को दुबारा से सत्ता मैं आएगी और विकास की एक नई परिभाषा भी स्थापित करेगी।


मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुवे कहा कि विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार व बागेश्वर से शुरू हो रही है। आज जनता की भारी भीड़ बता रही है कि बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। घोषणाए जितनी भी की है सब पूरी करने का काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से विकास कार्यो को किया जा रहा है। देश और उत्तराखंड विकास की और अग्रसर हो रहा है। लगातार काम किया जा रहा है। महालक्ष्मी किट योजना शुरू की गई है। भर्ती प्रकिया मे तेजी से काम किया जा रहा है। 24000 पदो को जल्द से जल्द भरा जाएगा। कोरोना काम मे हर उस तबके के लिए जिसने महामारी के समय काम किया चाहे वो किसी भी विभाग से हो उनके लिए डीबीटी के माध्यम से राहत देने का काम किया। कोरोना महामारी के वक्त गरीब बच्चो को पढ़ाई मैं काफी परेशानी का सामना किया गया। उसको लेकर टेबलेट दिए जायेंगे। बच्चो के खाते मैं पैसे डाले जायेगे। हम केवल चुनाव के लिए काम नही करते है। हम सेनिको की भूमि से आते है। हम जानते है सैनिक किन परिस्थितियों मे कार्य करता है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांगती है। अगर वो सच्च मैं सेनिको को मानते होते तो ऐसे सुबूत नही मांगते उनके कार्यो की तारीफ करते। सेनिको के लिए काम किया तो केवल भाजपा सरकार ने वो भी केवल 7 सालो मे।
सेनिको पर मुख्यमंत्री का भाषण रहा विशेष रूप से फोकस मैं रहा।


बता दें कि, प्रदेश भर में जाने वाली इस विजय संकल्प यात्रा में अलग-अलग पड़ावों पर बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। यह यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए विजय संकल्प यात्रा की कर रही है। सभी विधानसभा सीटों में जाकर और आमजन के सुझाव लेकर उत्तराखंड बीजेपी घोषणा पत्र तैयार करेगी। बीते दिन (18 दिसंबर) से हरिद्वार से शुरू होकर विजय संकल्प यात्रा उत्तरकाशी में समाप्त हुई। दूसरे चरण की यात्रा आज बागेश्वर से शुरू होकर खटीमा में समाप्त होगी। वहीं, कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस यात्रा के दौरान भाजपा डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता से आशीर्वाद भी मांगेगी।

Leave a Comment

Share on whatsapp