logo

बीजेपी किसान मोर्चा ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत टैक्टर और बाइक रैली का किया आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत टैक्टर और बाइक रैली का आयोजन किया गया बाइक रैली स्टेशन रोड से होते हुए पार्टी कार्यालय तक पहुंची इस दौरान नगर भर में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को लोगों तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिलौरी में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

वही भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी कमल मुनि और प्रदेश मंत्री राजेंद्र परिहार ने बताया मोदी जी के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने का लगातार काम किया जा रहा है किसानों को 80 परसेंट सब्सिडी में उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान सम्मान निधि से भी किसानों को सम्मान देने का काम किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाती और वनलेख के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए

जिलाध्यक्ष भगवान भंडारी ने बताया की मोदी सरकार के द्वारा लगातार किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है जहां पहले किसान सिंचाई व्यवस्था के लिए लगातार परेशान रहते थे आज किसानों को सिंचाई के लिए गांव-गांव नहर पहुंचाने का काम किया गया है साथी किसानों को उन्नत बीज भी लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंदर सिंह फर्सवाण, जिला मंत्री नवीन परिहार, नगर अध्यक्ष कमल खेतवाल,पंकज मेहता,दिनेश गड़िया,मनोज साह, दयाकृष्ण,नरेंद्र खेतवाल, बिशंभर दत्त भट्ट,योगेश परिहार,विवेक तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp