बागेश्वर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के वर्ष 2025 तक प्रदेश को “नशामुक्त उत्तराखण्ड” बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में बागेश्वर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के कुशल दिशा-निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में थाना कांडा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 नवंबर 2025 को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। पुलिस ने कार से अवैध स्मैक (हेरोइन) का परिवहन करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार,
हरपाल सिंह (22 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, निवासी ग्राम बाँसपठान, थाना गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के कब्जे से 1.32 ग्राम अवैध स्मैक,
सचिन गुरौ (23 वर्ष), पुत्र भगत सिंह गुरौ, निवासी एसबीआई के सामने, बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ के कब्जे से 0.70 ग्राम अवैध स्मैक
बरामद की गई। इस प्रकार कुल 2.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर वाहन को भी कब्जे में लिया। इस संबंध में थाना कांडा में FIR संख्या 09/25 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक हरीश लाल
कांस्टेबल देवेश पाण्डे
कांस्टेबल शेर अकबर खान
कांस्टेबल राजकुमार
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि नशे के विरुद्ध इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें तथा नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस को दें। पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।








