logo

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 962 ग्राम चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार सीज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 962 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस की तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी सीज कर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कपकोट मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार को आरे-द्यांगड़ बाईपास रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या यूके04टीबB-8754 (स्विफ्ट कार) की तलाशी लेने पर उसमें से 962 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से राजू आर्या (23) निवासी मल्लीताल, जिला नैनीताल, विरेन्द्र कुमार (21) निवासी तल्लीताल, जिला नैनीताल तथा युगराज कुमार (23) निवासी भैसाड़ी, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के विरुद्ध कोतवाली मं एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर चरस की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Share on whatsapp