logo

खरेही मण्डल में लाभार्थी संपर्क अभियान का हुआ आयोजन,विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के खरेही मंडल में भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव रही। उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज लगातार विकास की रफ्तार पकड़े हुए है। पीएम मोदी के नेतृव में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। देश की विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए मोदी सरकार को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से आगे आना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त किए हुए लाभार्थियों से वार्ता कर उनसे योजना के लाभ को जानकारी प्राप्त की। वही मुख्य वक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहीउद्दीन अहमद तिवाड़ी ने कहा की पीएम मोदी के द्वारा जनता को हर लाभ देने का लगातार काम किया गया है। केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ देश की करोड़ों जनता ले रही है। उन्ही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ताओं को करना होगा। उनके द्वारा सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी द्वारा दिए गए नारे “अबकी बार 400 पार” को साकार करने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हुए विधानसभा के समस्त बूथों पर रिकोड़ तोड़ जीत दर्ज करवाने का आव्हान किया।


इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष हेमा रैतोला,भाजपा जिला मंत्री रवि करायत, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र प्रसाद, बरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जनौटी,घनश्याम राणा, जिला पंचायत सदस्य चन्दन रावत, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अशोक बिष्ट, मंडल महामंत्री मनीष कुमार जी, महेश मिश्रा, भूपाल रैतोला, योगेश सनवाल, सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad
Share on whatsapp