logo

भाजपा संगठन में बागेश्वर का बढ़ा कद, मोहिऊद्दिन अहमद तिवाड़ी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद के कर्मठ नेता और समाजसेवी मोहिऊद्दिन अहमद तिवाड़ी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर बागेश्वर में भारी उत्साह है। मोहिऊद्दिन की नियुक्ति की घोषणा होते ही जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अनुभव और समर्पण का मिला सम्मान

एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के रूप में पहचान रखने वाले मोहिऊद्दिन अपने सरल और सहज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान में भारतीय रेडक्रॉस समिति, बागेश्वर की जनपद कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य के रूप में स्वास्थ्य और सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। संगठन में उनकी पकड़ का प्रमाण यह है कि वे इससे पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित

राज्यपाल पुरस्कार से हैं सम्मानित

मोहिऊद्दिन का जीवन केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों में उनका विशेष योगदान रहा है। उनकी इन्हीं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें पूर्व में राज्यपाल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी इस नई नियुक्ति से प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन की पैठ और अधिक मजबूत होगी। बधाइयों का तांता उनकी नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया है कि तिवारी अपने अनुभव, अटूट निष्ठा और कुशल नेतृत्व से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए इसे जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना
Ad
Share on whatsapp