logo

बागेश्वर की चार बेटियां करेंगी उत्तराखंड फुटबॉल का प्रतिनिधित्व

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागनाथ फुटबॉल क्लब एंड एकेडमी की चार होनहार बेटियों का चयन नेशननल टीम के लिए हुआ है। चारों ही बेटियां उत्तरखंड की टीम से प्रतिनिधित्व करेंगी। कोच नरीज पांडे ने बताया कि खुशबू आर्या, वर्षा आर्या, हर्षिता बिष्ट तथा शिवानी राज का चयन सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चारों ही उत्तराखंड से खेलेंगी। यह प्रतियोगिता नीमच मध्य प्रदेश में आठ से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। इनके चयन पर विधायक पार्वती दास, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, सूरज जोशी, दिलीप मेहरा, महिपाल गाड़िया, विजय रावत, नवीन रावल, कविता खेतवाल, रमेश रावत, दिव्या, कोमल, मुस्कान, गरिमा, आदि ने ख़ुशी जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एकता दिवस पर बागेश्वर में पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, चार अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से नवाजा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp