logo

बागेश्वर के अंशुमन बने सेना में अफसर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले की गरुड़ तहसील के गढ़सेर निवासी अंशुमन जोशी सेन में अफसर बन गए हैं। वह शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड का हिस्सा थे। उनके सेना में अफसर बनने पर परिजनों सहित क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।

गढ़सेर के हरीश जोशी और अनिता जोशी के पुत्र अंशुमन ने सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल से हाई स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार से इंटरमीडिएट किया। इसके बाद वह सेना का प्रशिक्षण ले रहे थे। आईआईएम देहरादून में 4 साल से प्रशिक्षण ले रहे थे। पासिंग आउट परेड के बाद वह अधिकारी रैंक लेकर सेना का अंग बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp