logo

गैस आपूर्ति को लेकर बागेश्वर संघर्ष वाहिनी ने पूर्ति कार्यालय में दिया धरना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
जनपद में गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर जारी आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने 72 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने पर जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद प्रशासन और संगठन के बीच हुई वार्ता में कई अहम निर्णय लिए गए। संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभी क्षेत्रों में नियमित और पारदर्शी गैस वितरण की मांग उठाई। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने संगठन को लिखित आश्वासन दिया कि अब पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर डीआईईटी बागेश्वर में वृक्षारोपण के साथ नवाचारी गतिविधियों की धूम

बुकिंग पर मिलेगा सिलेंडर, अतिरिक्त स्टॉक भी रहेगा

समझौते के तहत अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही वितरण वाहनों में अतिरिक्त 20 से 30 सिलेंडर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
फ्री होम डिलीवरी व्यवस्था को भी जल्द लागू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इस संबंध में कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड, नैनीताल को प्रस्ताव भेजा गया है।
व्यापारियों और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर भी निर्णय
पिछले एक महीने से व्यवसायिक सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में तत्काल वितरण सुनिश्चित कराया। वहीं सिलेंडरों में गैस की कम मात्रा की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर तौलकर देने के निर्देश जारी किए गए हैं। OTP और डिलीवरी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  रतबे क्षेत्र में सड़क और जमीन धंसने से परिवार दहशत में, प्रशासन से की सुरक्षात्मक कार्यवाही की मांग

फिलहाल आंदोलन स्थगित, चेतावनी बरकरार

प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई और लिखित आश्वासन मिलने के बाद संघर्ष वाहिनी ने प्रस्तावित तालाबंदी और उग्र आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में लापरवाही दोहराई गई तो फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संघर्ष वाहिनी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना
Ad
Share on whatsapp