logo

जिला न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भागे पॉक्सों एक्ट के अभियुक्त को बागेश्वर पुलिस टीम ने आरएफसी गोदाम के पास से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पॉक्सो अधिनियम चालानी राजस्व क्षेत्र बैजनाथ से सम्बन्धित अभियुक्त दीवान राम पुत्र मदन मोहन निवासी-ग्वालदे राजस्व क्षेत्र नौगांव तहसील गरुड जिला-बागेश्वर को जनवरी 2024 में मु0 उपरोक्त में गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त उपरोक्त वर्तमान समय में जिला कारागार अल्मोड़ा में है। अभियुक्त उपरोक्त को आज अल्मोड़ा कारागार से पेशी हेतु जिला न्यायालय बागेश्वर लाया गया था। जो बाथरूम के बहाने से बागेश्वर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। अभियुक्त के पुलिस अभिरक्षा से भागने की सूचना गार्द कमाण्डर द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गयी जिस पर अभियुक्त की तलाश गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में अभियुक्त की तलाश और गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों चौकियों व कोतवाली बागेश्वर पुलिस, पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय/एस0ओ0जी0 के अधिकारी/कर्मचारीगणों की अलग-अलग टीम गठित कर तत्काल फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।।

पुलिस टीम द्वारा बिना देरी किए सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी व संदिग्ध स्थानों में तलाश करते हुए अभियुक्त दीवान राम उपरोक्त को आर0एफ0सी0 गोदाम बागेश्वर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पकड़े जाने के डर से अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी पहनी हुई जैकेट को उतार कर हनुमान मंदिर के पास गली में फैंक दिया था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त उपरोक्त को महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अभिरक्षा से भागे हुए अभियुक्त दीवान राम पुत्र मदन मोहन निवासी-ग्वालदे राजस्व क्षेत्र नौगांव तहसील गरुड जिला-बागेश्वर के विरुद्व कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0-27/24 धारा-224 भा0द0वि0 बनाम दीवान राम पंजीकृत किया गया। साथ ही अभियुक्त को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जा गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
एसएसआई संजय बृजवाल कोतवाली बागेश्वर
Cons नीरज वाणी कोतवाली बागेश्वर
Cons नरेन्द्र गोस्वामी कोतवाली बागेश्वर
Cons गिरीश सिंह बजेली कोतवाली बागेश्वर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp