logo

बागेश्वर पुलिस ने गहनों से भरा खोया बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद, युवक ने जताया आभार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए शनिवार को एक युवक का खोया हुआ गहनों से भरा बैग कुछ ही घंटों में बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। युवक विजय कुमार निवासी थाना कपकोट अपनी बहन की शादी के लिए जेवर खरीदने बागेश्वर आया था। जिला अस्पताल के पास उसका बैग अचानक कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण थे, जिनकी कीमत लगभग ₹2,25,000 बताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई तेज, 36 वाहन चालकों के चालान

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के दिशा-निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों की तलाशी ली, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बैंक से भी संबंधित जानकारी जुटाई। सतर्कता और मेहनत के चलते बैग को आभूषणों सहित सकुशल बरामद कर लिया गया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद उसे पीड़ित युवक को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगाने से नाराजगी

युवक ने पुलिस की इस त्वरित और ईमानदार कार्रवाई के लिए आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  काफली के पूर्व डाकपाल को गबन में तीन साल की सजा

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट

हेड कांस्टेबल सुबोध रावल

हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल

कांस्टेबल राजेंद्र सिंह

कांस्टेबल गोविंद सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp