logo

बागेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन: यातायात नियम तोड़ने पर 83 लोगों का चालान, 2 वाहन सीज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अराजक तत्वों पर लगाम कसने के लिए बागेश्वर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उप तहसील शामा कांग्रेस की देन के कारण भाजपा सरकार कर रही है उसकी उपेक्षा: हरीश ऐठानी

26 मई को चले इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 83 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से 59 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। ये वाहन चालक ओवरलोडिंग, खतरनाक ड्राइविंग, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, रेट्रो साइलेंसर और बिना हेलमेट जैसे गंभीर नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
साथ ही शहर के सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाने और हुड़दंग मचाने वाले 24 व्यक्तियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दो वाहनों को सीज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील कालसी में तैनात पटवारी ₹2000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की सटीक कार्रवाई

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपने साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Share on whatsapp