logo

40 लाख की चरस के साथ बागेश्वर पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा

खबर शेयर करें -

9 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ एक गिरफत में

बागेश्वर : नशे के कारोबार के खिलाफ बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 9 किलो 712 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बागेश्वर पुलिस ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, 100 से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन

मुख्यालय बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली बागेश्वर और एसओजी की संयुक्त टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। अभियान के दौरान टीम ने हाईवे पर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी के दौरान मल्ला डुगंरचा निवासी वाहन चालक दिनेश सिंह मेहता पुत्र प्रवीन सिंह मेहता को गिरफ्तार किया गया। वाहन से 9.712 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। जिले में नशा तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हत्याकांड के छह दिन बाद भटखोला स्कूल में लौटी रौनक 70 प्रतिशत छात्र पहुंचे

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– निरीक्षक सलाउद्दीन खान (प्रभारी, एसओजी)
– प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय (कोतवाली बागेश्वर)
– हे.कानि. राजभानु बिष्ट (एसओजी)
– हे.कानि. जय कुमार (कोतवाली बागेश्वर)
– कानि. संतोष सिंह (एसओजी/ANTF)
– कानि. रमेश सिंह (एसओजी/ANTF)
– कानि. राजेन्द्र कुमार (चालक, एसओजी)
– कानि. भुवन बोरा (एसओजी)
– कानि. चालक भुवन प्रसाद (कोतवाली बागेश्वर)

Share on whatsapp