logo

बागेश्वर : बाहरी व्यापारियों को हटाने की मांग, व्यापार मंडल ने आंदोलन की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नागेश्वर उत्तरायणी मेले की अवधि समाप्त होने के बाद भी बाहरी व्यापारियों द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापार किए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल बागेश्वर ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज जोशी एवं सचिव देवेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि नागेश्वर उत्तरायणी मेले की अवधि 22 जनवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद बाहर से आए व्यापारी अब भी नगर क्षेत्र में व्यापार कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि बाहरी व्यापारियों की मौजूदगी से स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे नगर के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और प्रतिस्पर्धा असंतुलित हो रही है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों के अनुसार तत्काल ऐसे सभी बाहरी व्यापारियों को नगर क्षेत्र से हटाया जाए, ताकि स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके। अध्यक्ष सूरज जोशी ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल आगे आंदोलन करने को विवश होगा। वहीं सचिव देवेंद्र अधिकारी ने प्रशासन से निष्पक्ष निर्णय लेने की अपील की है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि नगर पालिका प्रशासन जल्द इस मामले में आवश्यक कदम उठाएगा।

Share on whatsapp