logo

बागेश्वर : तीन दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गरुड़ ब्लॉक के अंणा गांव के जंगल में गाय-बकरी चरा रहे ग्वालों ने जंगल में एक युवक को पड़ा देखा। ग्रामीणों को सूचना देने पर मौके पर पहुंची भीड़ में युवक की पहचान लक्की कुमार (21) पुत्र हरीश राम, निवासी अणा, के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

सूचना मिलते ही कोतवाली बैजनाथ से थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट, एसआई उमेश रजवार, नायब तहसीलदार भूपाल गिरी, राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार भूपाल गिरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज,उद्घाटन मुकाबले में मुंबई बीएनएफसी ने मुनस्यारी को 2-0 से हराया

मृतक के पिता हरीश राम ने बताया कि लक्की तीन दिन पहले बारात में पचना गया था। उसके साथ गए अन्य बच्चे घर लौट आए थे, लेकिन वह नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, पर कोई पता नहीं चला। सोमवार को पशु चरा रहे ग्रामीणों ने जंगल में युवक के पड़े होने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लाहुर-मिकिला-खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp