logo

पर्यावरण दिवस पर अनासक्ति आश्रम कौसानी में हरित योग शिविर का आयोजन, आयुर्वेद विभाग ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य संवर्धन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा निरोगी जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनासक्ति आश्रम, कौसानी में हरित योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी बागेश्वर डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व होटल एसोसिएशन अध्यक्ष बी.डी. जोशी द्वारा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग शिविर में विभागीय योग अनुदेशकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ट्रैक से लौटते समय गुजरात का पर्यटक गायब, एसडीआरएफ और पुलिस तलाश में जुटी

इस अवसर पर कौसानी पहुंचे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, ई रमन्ना खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे

कार्यक्रम के समापन अवसर पर होटल एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने आमजन से नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा विभाग द्वारा संचालित योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ी गई महिला, वन विभाग ने वसूला अर्थदंड

कार्यक्रम का संचालन गरुड़ ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

आयुर्वेद विभाग बागेश्वर ने बताया कि भविष्य में भी जनस्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp