logo

पिथौरागढ़ में सेना के जवान व डॉक्टर के साथ पांच लोग हुए संक्रमित।

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सेना के जवान और एक डाक्टर सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक जवान आरटीपीसीआर और अन्य चार एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना के मामले 24 हो गए हैं। बुधवार को संक्रमितों की संख्या … Read more

श्रमिको को सामान उपलब्ध कराने के लिए बालकृष्ण करेंगे अनशन

विधायक चंदन राम दास पर चहेतों को श्रमिक के नाम पर श्रम विभाग से सामान वितरित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सीएम को ज्ञापन भेजा है। कहा कि बागेश्वर के श्रमिकों को सामान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इस मांग को लेकर शुक्रवार से आमरण अनशन का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश … Read more

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला,मुख्यमंत्री चन्नी से मांगा इस्तीफा

पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपाइयों में गहरी नारजगी है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय और कपकोट में पंजाब सरकार का पुतला जलाया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। नगर के एसबीआई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब … Read more

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बदला नाईट कर्फ़्यू का समय

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है. अब प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. समस्त स्वास्थ्य सेवाएं आयुष सहित 24×7 संचालित रहेंगी. सभी चिकित्सा कर्मियों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं के लिए परिवहन के … Read more

एक साल बाद तपोवन टनल में मिला शव, भीषण आपदा की यादें हुई ताजा

चमोली के रैणी गांव में आपदा की यादें एक बार फिर ताजा हो गई है. बुधवार को एक साल बाद जोशीमठ ब्लॉक के तपोवन स्थित एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट की टनल के अंदर से एसडीआरएफ की टीम ने एक और शव बरामद किया गया है. एसडीआरएफ ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जोशीमठ भेजा है. शव … Read more

कपकोट में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तरायणी मेला किया स्थगित।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कपकोट में होने वाला उत्तरायणी मेला स्थगित हो गया है। तहसील प्रशासन, नगर पंचायत और व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष मेला नहीं कराने का निर्णय लिया गया। अगर मेले की तिथि तक हालात सामान्य हुए तो स्थानीय व्यापारियों को मेला स्थल पर दुकान लगाने … Read more

कैबिनेट बैठक में लिए गए 40 महत्वपूर्ण फैसले

1. वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन के साथ ही दिव्यांग पेंशन को 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये करने का निर्णय किया गया।2. शिक्षा मित्रों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का निर्णय किया गया।3. आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने से संबंधित पत्रावलि पर अनुमोदन देने हेतु राज्यपाल महोदय से पुनः … Read more

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 15 मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने रोका काफिला, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी

गृह मंत्रालय ने कहा कि हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो पाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क रोक रखी थी. पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे. यह पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की … Read more

शिवालिक कॉरिडोर डी नोटिफाई मामले मे,23 फरवरी को होगी सुनवाई

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने विकास के नाम पर शिवालिक कॉरिडोर को ड़ी नोटिफाइ करने और दिल्ली देहरादून एन.एच.के चौड़ीकरण करने के मामले में दायर दो अलग अलग जनहीत याचिकाओ पर सुनवाई करते हुए इसे पर्यावरण से जुड़ा मामला माना और इसे विस्तार से सुनना आवश्यक समझा, क्योंकि पर्यावरण क्षति की भरपाई नही … Read more

उत्तराखंड मे कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,आज मिले 505 नए केस

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 505 नए कोरोना मरीज मिले हैं. प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1000 हो गई है. राहत की बात ये है कि आज किसी भी मरीज की मौत … Read more