logo

देवी पूजा पंडाल में असमाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ व चोरी, आक्रोशित सदस्यो ने डीएम को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -

नगर पूजा कमेटी में असमाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ और चोरी, कमेटी ने डीएम और पुलिस उपाधीक्षक को दिया ज्ञापन

बागेश्वर : बागेश्वर में इन दिनों दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम छाई हुई है। नुमाइश खेत मैदान में नगर पूजा कमेटी और दुर्गापूजा कमेटी के पूजा पंडाल भी लगे हुए है। जहा शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक मां के भजनों का गायन किया जाता है। वही कल देर रात कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा नगर पूजा कमेटी के पंडाल में तोड़फोड़ करते हुए चोरी भी कर दी गई है। इस नाराज कमेटी के सदस्यो ने जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन देते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। नगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत सिंह मलडा ने बताया की इस तरह की घटना से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही को जानी चाहिए। उन्होंने कहा की उक्त तत्वों के द्वारा की गई घटना से क्षेत्र की समस्त जनता भी आक्रोशित है। ज्ञापन देने वालों में दीपक जोशी, पंकज मेहता, पुस्कर साह, राजेंद्र उपाध्याय, सूरज जोशी, महेश पांडे, मनोज जोशी, मुकेश जोशी, कोशल मिश्रा, अंकित गोयल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp