logo

अमेरिका ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को चटाई धूल, सुपर ओवर में निकला मैच का परिणाम

खबर शेयर करें -

टी-20 विश्व कप में अमेरिका ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को पटकनी दे दी। पाकिस्तान को सुपर ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी लेकिन सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी कर अमेरिका को इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिला दी। अमेरिका ने सुपर ओवर में पांच रन से मुकाबले को जीत लिया।


मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए कप्तान बाबर आजम और शादाब खान की जुझारू पारियों से पाकिस्तान ने सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। बाबर ने 43 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी खेलने के अलावा शादाब 40 के साथ तीसरे 72 रन की साझेदारी की। इससे पूर्व टीम 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। अमेरिका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केनजिगे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सौरभ नेत्रवलकर ने 18 रन पर दो विकेट हासिल किए।



160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन जोड़े। नसीम शाह ने टेलर को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर उनकी 12 रन की पारी का अंत किया। एंड्रीस गॉस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े और स्कोर को 104 रन तक ले गए। हारिस रउफ ने गॉस को 35 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। मोहम्मद आमिर ने कैप्टन मोनांक पटेल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर यूएसए को बड़ा झटका दिया। पटेल 50 रन बनाकर आउट हुए। एरोन जोंस ने 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए जबकि नीतीश कुमार 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख


सुपर ओवर में अमेरिका ने एक विकेट पर 18 रन बनाए। अमेरिका की ओर से एरोन जोंस और हरमीत सिंह ने बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने एक ओवर में 18 रन लुटा दिए। उन्होंने इस दौरान तीन वाइड गेंदें भी फेंकी। पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए। इफ्तिकार चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शादाब खान ने तीन रन बनाए। सौरभ ने सुपर ओवर में एक विकेट लेकर 13 रन खर्च किए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp