logo

अल्मोड़ा की मानसी जोशी को मिला राष्ट्रीय स्तर का साहित्यिक सम्मान

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की होनहार रचनाकार मानसी जोशी को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें विश्व हिंदी रचनाकार मंच (पंजीकृत न्यास) द्वारा “महाशक्ति सिन्दूर सम्मान – 2025” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मंच द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रचार-प्रसार हेतु प्रकाशित काव्य संग्रह “राष्ट्र गौरव ऑपरेशन सिन्दूर” में चयनित रचनाकार के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने पर प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मान पत्र एवं पदक प्रदान किया गया, जो उनके राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत सृजनात्मक लेखन का प्रमाण है।
सम्मान पत्र पर विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक/अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर के हस्ताक्षर अंकित हैं। मंच की ओर से मानसी जोशी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर साहित्य साधना की कामना की गई है।
मानसी जोशी की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन
Ad
Share on whatsapp