logo

अल्मोड़ा सल्ट बस हादसा अपडेट: अब तक 36 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोडा : सल्ट मरचूला बस हादसे में घायल 9 लोगों ने रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में दम तोड़ दिया हैं. आज सुबह मरचूला में रामनगर को आ रही गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन की बस खाई में गिर गई जिसमें कई यात्रियों की जान चली गई. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक 36 लोग अपनी जान गंवा चुके है. मरचूला हादसे में घायलों को रामनगर लाया गया जिसमें से 8 लोग दम तोड़ गए. मरचूला में घटना स्थल के पास शवों को रखा गया है. हादसे के शिकार लोगों के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे है. हर तरफ चीख पुकार मची है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को देखते हुए ट्रेकिंग पर रोक, प्रशासन अलर्ट

अल्मोड़ा जिला प्रशासन के साथ ही रामनगर की पुलिस और प्रशासन की टीम भी मरचूला पहुंची है. परिवहन विभाग की अधिकारी नेहा झा भी मौके पर पहुंचकर बस एक्सीडेंट के कारणों की पड़ताल कर रही है। वहीं आसपास के जिलों से भी प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही राहत बचाव कार्य के लिए कई टीमों को भेजा गया है। मौके पर कुमाऊं कमिश्नर और सांसद अजय भट्ट भी रवाना हुए हैं। इसके अलावा तीन घायलों को एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया गया है जबकि अन्य का उपचार रामनगर में हो रहा है और गंभीर घायलों को STH हल्द्वानी में भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में रचा इतिहास, 42 किमी की दौड़ 2:51 घंटे में पूरी कर जीता रजत पदक
Ad Ad
Share on whatsapp