logo

भारी बारिश के अलर्ट पर बागेश्वर में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम का आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित

बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार, 1 जुलाई 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुपमा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के तहत जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Share on whatsapp