logo

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल ने बागेश्वर के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल ने बागेश्वर के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

बागेश्वर: माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक एस. पी. सेमवाल ने बागेश्वर मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा कक्षों में जाकर शिक्षण व्यवस्था को परखा और विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया।

अपर निदेशक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) बागेश्वर में कक्षा कक्षों में जाकर विषय-आधारित प्रश्न पूछे और छात्रों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, जिससे विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल

निरीक्षण क्रम में अपर निदेशक ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बागेश्वर एवं हाईस्कूल आरे का भी भ्रमण किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी शैक्षणिक समस्याएं जानी और विद्यालय प्रशासन को शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत सुधारों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सोपस्टोन खदानें बंद होने पर भड़के ग्रामीण, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

इसके पश्चात अपर निदेशक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्मिकों से समयबद्ध एवं शासकीय नियमों के अनुरूप कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक ने डायट बागेश्वर में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक क्षमता को लेकर शिक्षकों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण “गुरुमंत्र” दिए और कहा कि प्रारंभिक स्तर पर मजबूत आधार ही छात्रों के भविष्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सजग और प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुष्पति अवस्थी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, एल. एम. उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp