logo

अभाविप ने बीडी पांडे कैंपस की समस्याओं का समाधान की मांग को लेकर निदेशक को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: अभाविप ने बीडी पांडे कैंपस की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में अधिकांश विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हैं। गत वर्ष की भांति 30 प्रतिशत सीट में वृद्धि की जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति सरिता गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में गायत्री विद्या मंदिर ने मारी बाजी

शुक्रवार को अभाविप ने कैंपस निदेशक जीसी साह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकाम में अधिकतर विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो सका है। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोला जाए। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एमए, एमएससी, एमकाम में भी प्रवेश के लिए लाइन है। समर्थ पोर्टल खोलने की मांग की। स्नातक प्रथम, द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के बैक परीक्षा शीघ्र कराई जाए। कहा कि यदि छात्रहित की बात नहीं होगी तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान हरेन्द्र दानू, पंकज कुमार, विक्रम दानू, मुन्ना सिंह, आशीष, पूजा दानू, ललिता दानू, करन आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp