logo

घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, गांव में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : वैसानी कपकोट निवासी 48 वर्षीय महिला परुली पत्नी भूपेंद्र की शनिवार को घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार परुली सुबह जंगल में घास काटने गई थीं। घास काटते समय उनका पैर फिसल गया और वे करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र हितों की मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का पुतला फूंका

मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं, जिनकी सभी की शादी हो चुकी है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share on whatsapp