पावकी देवी मोटर मार्ग पर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया… यहां विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे हैं युवकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा… इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए ….पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से निकाला तथा घायलों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा है…. एसएचओ थाना मुनि की रेती प्रदीप चौहान ने बताया कि पावकी देवी मार्ग पर रात्रि एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा… सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया…. बताया कि वाहन में पांच युवक सवार थे…. तीन युवकों की मौके मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है….. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन में सवार पांचों युवक श्यामपुर गड़ी मेचक से पावकी देवी ग्राम नाई में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।








