logo

निपुण भारत मिशन के तहत 80 प्रधानाध्यापक ले रहे 5 दिवसीय प्रशिक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बागेश्वर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) संबंधी पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ बैच शुरू हो चुका है। जिसका आज तृतीय दिवस है। प्रशिक्षण में जनपद के तीनों विकासखंडों के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से चयनित लगभग 80 प्रधानाध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 3 तक बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान खेल एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण विधियों, मातृभाषा के प्रयोग तथा दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में संदर्भवक्ता संजय पूना, कैलाश पाठक एवं चंद्रशेखर द्वारा दक्षता-आधारित आकलन एवं प्रश्नपत्र निर्माण पर चर्चा के साथ व्यवहारिक गतिविधियाँ कराई गईं। बताया गया कि इसका उद्देश्य आगामी “परख” सर्वेक्षण में जनपद के शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। डाइट के प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने शिक्षकों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएं ताकि FLN के लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम समन्वयक रुचि पाठक ने सीखने के प्रतिफल और दक्षता-आधारित आकलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इकाई परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न शामिल करने पर बल दिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीपा रावत, गणेश दत्त जोशी, सुंदर सिंह, याज्ञवल्क्य जोशी, प्रियंका बोरा, गायत्री गुणवन्त, मुन्ना पाठक, ईश्वर काण्डपाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार
Ad
Share on whatsapp