logo

ग्लेशियर में फंसे 5 मजदूरों की अभी भी तलाश जारी,4 की मौत…

खबर शेयर करें -

चमोली ज़िले के माणा में कल हिमस्खलन होने से 55 मजदूर फंस गए थे। वही 50 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया। जिनमें से 04 श्रमिकों की हताहत होने की सूचना है। आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा क्षेत्र पर पहुंचे वहां अधिकारियों से रेस्क्यू के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। सेना के साथ आज NDRF की टीम भी रेस्क्यू में लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, घंटों बाधित रहा मार्ग

5 चीता और 2 प्राइवेट हेलीकॉप्टर की भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता ली जा रही है। पीएम मोदी भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बाँकी बचे 5 मजदूरों को भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर

कल खराब मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थी। लेकिन आज साफ मौसम होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है।और उम्मीद है कि सभी श्रमिकों को जल्द ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 33 खिलाड़ी काशीपुर रवाना

दूसरी तरफ सीएम धामी ने पर्यटको से अपील की है कि मौसम को देखते हुए अपनी यात्रा करें और कही ऐसी जगह ना जाएं जहां मौसम ज़्यादा खराब है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp