logo

लखनऊ में होगी स्काउट गाइड की 19वीं नेशनल जंबूरी,32 स्काउट–गाइड बागेश्वर से हुए रवाना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारत स्काउट एंड गाइड की 19वीं नेशनल जंबूरी इस वर्ष 23 नवंबर से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। जंबूरी में देशभर के स्काउट–गाइडों के साथ एशिया के कई देशों की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश

जिले से चयनित 32 स्काउट–गाइड और 4 शिक्षक गरुड़ से लखनऊ के लिए रवाना हुए। ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया और सफल प्रतिभागिता की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के बच्चे हर बार की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बागेश्वर की 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

इस अवसर पर स्काउट के ब्लॉक सचिव नीरज पंत, उपाध्यक्ष नन्दन अल्मियां, जिला आयुक्त प्रेमा भट्ट, डीटीसी भुवन डसीला, डीओसी राजेंद्र पूना, लक्ष्मण कोरंगा, गीता, उपेंद्र कनवाल, श्यामाचरण पाटनी और विमल राणा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे बागेश्वर के खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि नेशनल जंबूरी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp