logo

जैसलमेर में चलती बस में आग लगने से 15 की मौत की आशंका,16 झुलसे, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

जैसलमेर/जोधपुर। जैसलमेर में चलती बस में आग से 12 लोगों की मौत की आशंका,16 झुलसे। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार अपराह्न 3.30 बजे जैसलमेर से जोधपुर आ रही एक निजी चलती एसीस्लीपर बस में आग लग गई। बस में 57 लोग सवार थे। कुछ ही पल में आग ने भीषण रूप ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद पड़े।आग लगने से बस में अफरातफरी मच गई और चीख पुकार से वातावरण भयावह हो गया। हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क के नीचे घर, सिर पर खतरा,डबोली आमखेत में दहशत में ग्रामीण

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 बच्चों व 4 महिलाओं सहित 16 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार बताए जा रहे हैं। असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने हादसे में 10-12 लोगों की जलने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

यह हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ। बस में लगी आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठ रही थी। प्रतिदिन की तरह बस लगभग 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। 20 किलोमीटर दूर थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, बेरोजगारी और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

लगभग 16 घायल मरीजों को जैसलमेर से जोधपुर लाया जा रहा है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के आधुनिक बर्न यूनिट में आवश्यक व्यवस्था की गई है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य की मॉनिटरिंग में बर्न यूनिट में घायलों के लिए तैयारी की गई है।महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ फतेह सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp