logo

जनता दरबार में दर्ज हुईं 13 शिकायतें, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम ने जताई नाराजगी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को तहसील सभागार में जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल जनता दरबार कार्यक्रम में विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। तांकि जनता की जिस विभाग से जो भी समस्या और शिकायत है उसका तुरंत समाधान किया जा सके। विभिन्न क्षेत्रों से 13 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। डीएम ने अधिाकरियों से समस्या के समाधान समय पर कररे को कहा।

जनता दरबार कार्यक्रम में थकलाड़ निवासी दलीप राम ने सोलर लाइट लगाने की मांग की। बनकोट निवासी देवकी देवी ने अंत्योदय राशन कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की मांग की। विजय सिंह भंडारी ने कांडाधार में मकान के पीछे मलबा आने से मकान खतरे की जद में आने की शिकायत की। हीरा सिंह निवासी देवलचौरा ने मकान के पीछे पेयजल लाइन का पानी आने की शिकायत की। मंगल पांडे द्वारा घर के पास सूखे पेड़ को हटाने की मांग की। ग्राम कठानी में बोल्डर गिरने से प्रभावित परिवारों द्वारा विस्थापन की मांग की गई। सुंदर सिंह ने बिजली के बिल साल में एक बार दिए जाने की शिकायता की है। धनराशि अधिक होने से जमा करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने हर माह बिजली के बिल देने की मांग की। जनता दरबार कार्यक्रम में बिजली, पानी,सड़क और राशन कार्ड को लेकर प्रमुख समस्या रही। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की। काफी लंबे समय से विभागों के पास लंबित शिकायतों को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल निगम,जल संस्थान,वन,पीएमजीएसवाई को हिदायत देते हुए लंबित शिकायतों को आज सांय तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन को लेकर विभागों की लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को अधिकारी नियमित रूप से लॉगिंग करें और शिकायतकर्ता से भी पोर्टल के माध्यम से संवाद स्थापित करें। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका,मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनुपमा ह्यंकी, ईई जल संस्थान सीएस देवडी,जल निगम वीके रवि, ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, लघु सिंचाई विमल सूंठा, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार वर्मन, सेवायोजन अधिकारी प्रवीण

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मनोज कुमार पांडेय और राजेश चंद्र पांडेय मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp