logo

आरसेटी बागेश्वर द्वारा मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न,25 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मार्ग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बागेश्वर द्वारा ग्राम लस्करखेत ब्लॉक गरूड़ में आयोजित मशरूम उत्पादन पर आधारित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को किया गया। यह प्रशिक्षण 10 नवंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें एनआरएलएम समूहों की 25 महिलाओं ने भाग लेकर मशरूम उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
समापन कार्यक्रम का संचालन आरसेटी निदेशक सुखविन्दर सिंह, मूल्यांकनकर्ता शैलेन्द्र सिंह मेहरा एवं पंकज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निदेशक सुखविन्दर सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं युवाओं को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन को आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। निदेशक ने बताया कि आरसेटी बागेश्वर द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनमें प्रतिभागियों को बाजार, उत्पादन तकनीक, उद्यम प्रबंधन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने जैसी जानकारियाँ भी दी जाती हैं। एनआरएलएम समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की संभावनाओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण में उन्हें बीज चयन, कम्पोस्ट तैयार करने, मशरूम शेड निर्माण, तापमान, नमी प्रबंधन, पैकेजिंग तथा विपणन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिसका वे भविष्य में स्वरोजगार के रूप में उपयोग करेंगी। कार्यक्रम में आरसेटी के फैकल्टी सदस्य प्रकाश चन्द्र पाण्डे, चन्द्र भानु सिंह भाकुनी, केदार सिंह कोरगा, बलवंत सिंह और राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp