logo

गंगा आरती की तर्ज पर होगी सरयू आरती

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सरयू आरती को गंगा आरती की भांति दिव्य और भव्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरयू आरती के आयोजन में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। आरती को सफल बनाने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या का आरोप

जिला कार्यालय सभागार में बुधवार को जूना अखाड़ा के महंतों, बागनाथ मन्दिर समिति,वरिष्ठ नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम ने सरयू आरती के लिए सभी तैयारियां समय पर करने के निर्देश दिए। आरती के सफल आयोजन के लिए बागनाथ मंदिर समिति, व्यापार मंडल, रामलीला कमेटी, दुर्गा समिति के सदस्यों का सहयोग लेने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत बाजीरौट में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 लोगों की हुई जांच

सरयू तट पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने और सैनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आरती स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कफनी ग्लेशियर तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा, रास्ते बदहाल,पिंडारी से ज्यादा करीब से निहार सकते हैं कफनी की खूबसूरती, मार्ग सुधारने की उठी मांग

बैठक में सीडीओ डीडी पंत, सीओ शिवराज सिंह राणा, ईई नगरपालिका राजदेव जायसी, बागनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, जूना अखाड़ा महंत शंकर गिरी, पुष्करराज गिरी, गोविंद सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp