logo

देहरादून रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

दिनांक:

*देहरादून रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया*

आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को ऋषिकेश कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून रोड स्थित काली माता मंदिर के आगे एक युवक सड़क किनारे स्थित संतुलन खोकर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम ढालवाला आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई तथा उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल से गौलापार शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

रेस्क्यू के उपरांत टीम द्वारा युवक को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से निकालकर नदी मार्ग से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान स्थानीय पुलिस , फायर की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  36 लाख के गबन में डाकपाल को तीन साल की सजा, लाखों का अर्थदंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम *मोहित आर्या पुत्र प्रदीप आर्या, उम्र 20 वर्ष, निवासी बेतालघाट, जनपद नैनीताल* है। वह अपने साथियों के साथ घूमने आया था। खाई के पास संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरी खाई में गिर गया।

SDRF सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील करती है कि विशेषकर बरसात के मौसम में पर्यटन स्थलों, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जोखिम भरे स्थानों पर अत्यधिक सावधानी बरतें। वर्षा के कारण चट्टानें, ढलान एवं पगडंडियां फिसलनयुक्त हो जाती हैं तथा झाड़ियों के कारण वास्तविक भू-स्थिति का अनुमान लगाना कठिन हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अतः अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा जोखिम उठाकर फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धारी के प्राचीन शिवालय में शिवलिंग व नंदी की पुनः स्थापना, भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र
Ad
Share on whatsapp