logo

चैता की चैत्वाली गीत के म्यूजिक को डायरेक्ट करने वाले युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में हुई मौत।

खबर शेयर करें -

पहाड़ी गीतों में अपने संगीत से जान फूकने वाले गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। गुंजन डंगवाल निजी काम से चंडीगढ़ गए थे। यहां पंचकूला में एक भीषण सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।

गुंजन मूल रूप से टिहरी जिले में घनसाली के रहने वाले थे। उनका परिवार देहरादून में रहता है। गुंजन डंगवाल उत्तराखंड के संगीत जगत का एक जाना माना नाम था उन्होंने कई हिट गानों में संगीत दिया था साथ ही संगीत के साथ नये प्रयोग करने को लेकर भी गुंजन डंगवाल चर्चाओं में रहते थे। उनके द्वारा बनाया गया गीत पहाड़ी अ-कपेला गढवाली संगीत जगत में एक अभिनव प्रयास था। जिसे लोगों ने खूब सराहा भी था। इसका गुंजन ने पार्ट-2 भी निकाला था। जो युवाओं के बीच खूब पसंद किया गया। अब गुंजन इसके तीसरे पार्ट पर काम कर रहे थे। जल्द ही वह इसे भी रिलीज करने वाले थे। गुंजन ने बहुत ही कम समय में उत्तराखड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने चैता की चैत्वाली गाने का भी म्यूजिक डायरेक्ट किया था। कई बड़े गायकों के लिये उन्होंने धुन बनाई थीं। उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्य प्रकरण को लेकर बागेश्वर में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, बोली मंत्री को मिले न्याय
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp