बागेश्वर। थाना बैजनाथ अंतर्गत एक गांव से एक मासूम बालिका के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक बालिका के ताउ के लड़का बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर युवक हल्द्वानी भाग गया जिसे वहां पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया।
जानकारी के अनुसार गरूड़ के एक गांव निवासी बालिका के पिता काम के सिलसिले में मंगलवार को घर से बाहर थे तथा माता खेत में गई थी। घर में मासूम बालिका अपने भाई के साथ थी। मौका पाकर उसके ताउ का लड़का संजय ने भाई को कमरे में बंद कर दिया तथा बालिका को घसीटते हुए अपने कमरे में ले गया। बालिका ने बुधवार को अपनी मम्मी को यह बात बताई जिस पर उसकी मां ने थाना बैजनाथ में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए टीम गठित की जिसे हल्द्वानी से गिरफतार किया गया। बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी संजय को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।








