logo

सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई युवक व युवती की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचाराधीन 2 मरीजों की मौत हुई है। जिसमें सांप काटने से सितारगंज निवासी एक 18 वर्षीय युवती की मौत हुई है तो वही जहर खाने से बिन्दुखत्ता निवासी एक युवक की मौत हुई है ।

बताया जा रहा है कि बिन्दुखत्ता निवासी युवक का पत्नी से विवाद के बाद जहर पीने से एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को संजय नगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 40 वर्षीय चंदन कोरंगा की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद चंदन ने जहर गटक लिया। जिसे एसटीएच में भर्ती कराया गया।

दूसरा मामला सितारगंज का है जहां बघोरा के सुरेंद्र की 17 वर्षीय बेटी को रात में घर से बाहर सांप ने काट लिया उसे गंभीर हालत में एसटीएच लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp