logo

भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने योगेश जोशी

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने योगेश जोशी। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्शवान और भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल की सहमति के बाद योगेश जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर के ग्रामीण मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

योगेश जोशी पूर्व में 2015 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रह चुके है। और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके है। वह कॉलेज इकाई अध्यक्ष, नगर मंत्री बागेश्वर,तहसील सयोजक बागेश्वर व जिला सयोजक (SFD) के पद पर कार्य कर चुके है। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp