logo

हजारों समर्थकों के साथ यशपाल आर्या व हरीश रावत ने विजय संकल्प जनसभा का किया शंखनाद

खबर शेयर करें -

विजय सँकल्प शंखनाद जनसभा के जरिये कांग्रेस ने आज उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है, हल्द्वानी में आज कांग्रेस के सभी दिग्गजों ने एक मंच पर आकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उत्तराखंड में भाजपा सरकार को उखाड़ फ़ेंकने का संकल्प लेकर आज कांग्रेस ने हल्द्वानी में विजय सँकल्प जनसभा आयोजित की, कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनावों का बिगुल भी फूंक दिया है, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई दिग्गजों ने एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का प्रयास किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा की यदि राज्य सरकार ने जो 3200 सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा कर लिया तो वे राजनीति से सनयास ले लेंगे। हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए नेता यशपाल आर्य औऱ निवर्तमान विधायक संजीव आर्य का स्वागत भी हुआ, उन्होंने कहा की अब वक्त आ गया है की बीजेपी को सत्ता से बेदखल किया जाये, उन्होंने कहा की हल्द्वानी के रामलीला मैदान से कांग्रेस सँकल्प ले रही है की जब तक भाजपा सत्ता से बेदखल नही होगी और उत्तराखंड भाजपा मुक्त नही होगा तब तक कांग्रेस चैन की सांस नही लेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड के लोग बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं, और आज की रैली ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस 2022 में सरकार बनाने जा रही है और यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तराखंड की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp