logo

रेडक्रॉस उत्तराखंड द्वारा मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस – कुन्दन सिंह टोलिया, चेयरमैन रेडक्रास सोसायटी उत्तराखंड

खबर शेयर करें -

वृक्षारोपड़ के प्रति लोगों को किया जागरूक

प्लास्टिक का उपयोग कम कर हम स्वयं ही पर्यावरण की सुरक्षा करते है – हरीश चंद्र शर्मा, उप सचिव / प्रभारी महासचिव रेडक्रॉस उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को मनाने के लिए हम सभी उत्साहित है, रेडक्रॉस उत्तराखंड, बिट्स पिलानी ग्रुप के साथ मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। रेड उत्तराखंड द्वारा इस वर्ष की थीम ” “Beat the Plastic” पर बहुत अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। हरीश शर्मा ने बताया की हम विश्व पर्यावरण दिवस 2023 को जश्न के साथ मनाने और चर्चा करने के लिए 5 जून 2023 को एक लाइव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया हैं। बताया की आयोजन के दौरान विशिष्ट अतिथि कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री, भारत सरकार से पुरस्कार प्राप्त और सतेंद्र भंडारी के साथ गतिविधियों और चर्चाओं की योजना बनाई है। हमारा उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है। साथ ही ऑन लाइन विचार गोष्ठी एवं राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए सभी आमंत्रित हैं।

जिसका विवरण निम्नवत है :

तारीख : 5 जून 2023
समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक
लिंक: https://linktr.ee/ircsuttarakhand?utm_source=qr_code


(यूट्यूब लाइव का लिंक और क्विज ऊपर के लिंक में मिल जाएगा)
सकारात्मक बदलाव के लिए आपकी भागीदारी हितकारी हो सकती है|

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp