logo

नदीगांव की महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली भव्य कलश यात्रा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: नवरात्र पर देव मंदिरों में पूजा-अर्चना का भक्तों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को नदीगांव की महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य कलश यात्रा निकाली। सरयू नदी से कलशों में जल भरा। बागनाथ मंदिर की परिक्रमा की। ईष्ट देव गोलू देवता की मूर्ति स्थापित की।

नगर पालिका के सैम मंदिर वार्ड नदीगांव की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा के बाद भगवान गोलू देवता की मूर्ति की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र गोलू देवता की जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने नदीगांव से सरयू तट तक कलश यात्रा निकाली। सरयू नदी से पावन जल लेकर बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। यात्रा के बाद नदीगांव में गोल्ज्यू देवता की मूर्ति स्थापित की गई। यहां तीन दिन तक नवरात्र का आयोजन किया जाएगा। पंडित शेखर पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। मुख्य यजमान जगदीश सिंह रावल, साधो सिंह रावल, सोबन सिंह रावल आदि ने पूजा में भाग लिया। इस मौके पर पुष्पा रावल, दीपा रावल, भगवती देवी, मुन्नी देवी, बलवंत रावल, गणेश रावल, मुकेश रावल, सौरभ सिंह, कमल, मनोज आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp