logo

महिला होमगार्ड्स ने दिया मानवता का परिचय,घायल को त्वरित कार्यवाही कर पहुचाया अस्पताल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: तेज गति बाइक की चपेट में आने से एक बालक घायल हो गया। महिला होमगार्ड के जवानों ने त्वरित कार्रवाई की। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने मानवता का फर्ज निभाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

गोमती पुल के समीप अज्ञात बाइक की चपेट में आने से 11 वर्षीय हर्षित पुत्र प्रमोद घायल हो गया। वह बेहोशी की हालत में था। वहां ड्यूटी से लौट रही महिला होमगार्ड कोमल मलियाल और हिमानी बिष्ट ने त्वरित कार्रवाई की। घायल को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डा. कनुप्रिया चौहान ने उसका उपचार किया। उन्होंने बताया कि सिर, कंधा और मुंह में चोट है। उसकी हालत में सुधार है। महिला होमगार्ड के कार्य की स्थानीय लोगो और परिजनों ने भी सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp