logo

कीमू गांव मे महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से जख्मी महिला जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

कपकोट तहसील के कीमू गांव में इन दिनों भालू का आतंक बना हुआ है। वह लंबे समय से क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जंगल से लौट रही एक महिला पर उसने प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल हालत में महिला किसी तरह अपने गांव तक पहुंच गई। उसके बाद ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र में जंगली भालू का आतंक बना हुआ है। लंबे समय से भालू के आतंक से ग्रामीण डरे हुवे है। कीमू कि धनुली देवी जंगल से जानवरो के चारे के लिए गयी हुई थी। वापस लौटते वक्त महिला पर भालू ने हमला कर दिया। और महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। महिला किसी तरह वहाँ से बच के अपने घर पहुची। और ग्रामीणों को भालू के हमले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने घायल महिला को 7 किमी डोली में बैठा कर कपकोट स्वास्थ्य केंद्र में पहुचाया। कपकोट अस्पताल में प्राथमिक इलाज होने के बाद जख्मी महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहा महिला का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp