logo

बकरी चराने जंगल गई महिला की गधेरे में बहने से मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गरुड़ विकासखंड के द्यौनाई घाटी के रणकुंणी गांव की एक विवाहिता बकरी चराने के लिए पास के जंगल में गई थी। लौटते समय वह गधेरा पार करते समय असंतुलित होकर गिर गई और बहकर गरुड़ गंगा नदी में पहुंची गई। नदी के तेज बहाव में बहकर उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त नीमा देवी पत्नी रतन नाथ के रूप में हुई। तहसीलदार गरुड़ ने बताया कि महिला की पानी गधेरे रंकुणा में बहने से मृत्यु हो गई है। शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु स्वास्थ केंद्र बागेश्वर भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरेला लोकपर्व पर जौलकांडे में हुआ वृहद वृक्षारोपण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ad
Share on whatsapp