logo

रेडक्रॉस की मदद से दो युवकों ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान।

खबर शेयर करें -

जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार करा रही महिला को O पॉजिटिव रक्त की कमी होने पर दो युवक मदद को आगे आए और दो यूनिट रक्तदान कर इलाज में मदद की। O पोजिटिव रक्त मरीज व उनके परिजनों को नही मिल पा रहा था। रेडक्रॉस के सहयोग से युवकों द्वारा सही समय पर की गई मदद के लिए मरीज और उनके परिजनों ने आभार जताया है।

जिला अस्पताल में देवलचौरा अनर्सा निवासी श्रीमती सोनी का उपचार चल रहा है। उनके शरीर में रक्त की कमी को देखते हुए चिकित्सक राजीव उपाध्याय ने तत्काल रक्त की आवश्यकता की बात कही। ओ पोजेटिव ब्लड ग्रुप होने के कारण मरीज के परिजनों को रक्त मिलने में काफी दिक्कत हो रही थी। बल्ड बैंक के भानु द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी को इसकी जानकारी दी गई। रेडक्रॉस सोसायटी ने तत्काल सोशल मीडिया पर रक्त की अपील की। जानकारी मिलते ही रेडक्रॉस सदस्य मनोज बचखेती रक्तदाता नमिश रावत को और रेडक्रॉस सदस्य मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी रक्तदाता नवाज शरीफ(मोनिश) को रक्तदान हेतु जिला रक्तकोष में लाए। रेडक्रॉस की मदद से दोनो रक्तदाताओं ने ब्लड बैंक में जाकर दो यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर रेडक्रॉस के सदस्य कन्हैया वर्मा भी मौजूद रहे।
नमिश रावत ने आठवी और मोनिश ने तीसरी बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp